फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार के दांव से जमीन के कारोबार में आएगी तेजी

सरकार के दांव से जमीन के कारोबार में आएगी तेजी

Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सरकार के दांव से जमीन के कारोबार में आएगी तेजी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिले में सोमवार से लागू किए गए नए सर्किल रेट से जमीन के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। सरकार ने दांव चलते हुए ग्रामीण क्षेत्र में 500 और शहरी क्षेत्र में एक हजार वर्गमीटर से अधिक भूमि खरीदने पर उसे कृषि के दायरे में रखा है। यह मूल्यांकन सूची के विशेष प्राविधान के तहत किए गए बदलाव के चलते हुआ है। वहीं, दूसरी ओर मसूरी में छह से लेकर 20 प्रतिशत तक जमीन का सर्किल रेट बढ़ाया गया है।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में अकृषि भूमि की सीमा 2000 थी। जिसे घटाकर 500 वर्गमीटर कर दी गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से बाहर की अकृषि भूमि की सीमा 2000 से घटाकर 1000 वर्ग मीटर किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सर्किल रेट में परिवर्तन के चलते आम जनता को फायदा होगा। मसूरी में छह से लेकर 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट में इजाफा किया गया है। राजपुर रोड, करनपुर, खेड़ा मानसिंह वाला का वह क्षेत्र जो राजपुर रोड से 350 मीटर की दूरी तक सर्किल रेट छह प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा राजपुर रोड पर मसूरी बाईपास से साई मंदिर होते हुए समांतर कैनाल रोड आदि जगहों पर चार व हरिद्वार रोड, महाराजा अग्रसेन चौक आदि तथा लाइब्रेरी बस स्टैंड से नीचे की ओर 350 मीटर दूरी के बाद समेत कई जगहों पर दो प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़े हैं। जबर क्षेत्र से आगे नगर पालिका मसूरी सीमा में दोनों ओर 11 व लंढौर से नीचे, लक्ष्मणपुरी क्षेत्र आदि जगहों पर नौ, राधावन मसूरी मुख्य भवन होते हुए मानकाटेज, लढोदा हाउस आदि क्षेत्र में सात प्रतिशत सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

यहां बढ़े 20 प्रतिशत सर्किल रेट : कुठाल गेट से मसूरी तक मुख्य मार्ग, रिखोली-मसूरी बाईपास रोड, जाखन-जोहड़ी मार्ग, डायवर्जन रोड से सिनाला जोहड़ी-अनारवाला मार्ग तथा माजरा, ब्राह्रामण वाला, निरंजनपुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों में 13 और 17 प्रतिशत बढ़ा सर्किल रेट : इंटरनेशनल स्कूल, कैम्टीफॉल रोड (मसूरी से चकराता) नगर पालिका सीमा मसूरी तक, हाथी पांव के आसपास का खनन क्षेत्र, पार्क एवरेस्ट, जॉर्ज एवरेस्ट के पूरे क्षेत्र में सर्किल रेट 13 प्रतिशत व रेस्ट कैंप, चंदर नगर आदि क्षेत्रों में 17 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाया गया है।

निर्माण दर में भी की गई कमी : जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लैट की निर्माण दर में भी कमी की गई है। 15 से घटाकर 14 हजार प्रतिवर्ग मीटर किया गया है। लिंटर कोष निर्माण दर में कमी करते हुए 15 के बजाय 12 हजार प्रति वर्ग मीटर की गई है। टीनपोष निर्माण दर भी 12 से घटाकर 10 हजार प्रति वर्ग मीटर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed