फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Action against encroachers, 4062 challans in 17 days, fine of more than eight lakhs

Dehradun: अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई, 17 दिन में 4062 चालान, आठ लाख से अधिक का जुर्माना

Tue, 30 Jan 2024 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 30 Jan 2024 06:14 PM IST
सार

टीमों ने अतिक्रमण हटाने के लिए घंटाघर-आराघर चौक-मियावाला-कुंआवाला, घंटाघर से प्रिंस चौक, कांवली रोड-सीमाद्वार आदि स्थानों से अतिक्रमण हटवाया।

विज्ञापन
Dehradun: Action against encroachers, 4062 challans in 17 days, fine of more than eight lakhs
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। महानगर को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान में 13 जनवरी से अब तक नगर निगम, पुलिस एवं आरटीओ की ओर से लगभग 4062 चालान किए जा चुके हैं। इसमें आठ लाख 95 हजार 309 रुपए की वसूली हो चुकी है। उधर जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में सोमवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


टीमों ने अतिक्रमण हटाने के लिए घंटाघर-आराघर चौक-मियावाला-कुंआवाला, घंटाघर से प्रिंस चौक, कांवली रोड-सीमाद्वार आदि स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। नगर निगम ने 46 लोगों के चालान करते हुए रुपये 34,050 के अर्थदंड की कार्रवाई की। पुलिस की ओर से 47 चालान करते हुए 20500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: बिजली की मांग के सापेक्ष उपलब्धता कम होने से रोजाना कटौती, गैस प्लांट चलाया फिर भी नहीं राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार आरटीओ की ओर से लगभग 18 चालान करते हुए 9000 रुपये के अर्थदंड लगाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें। किसी दशा में पुनः अनाधिकृत न होने दें।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed