{"_id":"5bd4322dbdec22694b42b4af","slug":"3828-employees-deployed-at-870-polling-booths-in-nikay-chunav-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: तैयारियां पूरी, 870 मतदान केंद्रों पर 3828 कर्मचारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: तैयारियां पूरी, 870 मतदान केंद्रों पर 3828 कर्मचारी तैनात
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Oct 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के छह निकायों में चुनाव के लिए 870 मतदान केंद्रों में 3828 अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया। 10 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एनआईसी परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम एसए मुरुगेशन की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों का रैंडमाइजेशन किया गया है।
विज्ञापन
एक मतदान केंद्र की पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक तैनात रहेंगे। जिसमें एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी शामिल होंगे। कंप्यूटर सिस्टम से चुनावी ड्यूटी में तैनात कार्मिकों की मतदान केंद्र के हिसाब से जिम्मेदारी तय की गई।
विज्ञापन
लेकिन किस अधिकारी की कहां ड्यूटी होगी। इसका पता पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के समय ही लगेगा। नगर निगम देहरादून में 670 मतदान केंद्र बनाए गए। जबकि नगर निगम ऋषिकेश में 90, नगर पालिका मसूरी में 28, विकासनगर नगर में 22 व डोईवाला में 49, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में 11 मतदान केंद्रों के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का रैंडमाइजेशन किया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक जीएस रावत, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, सहायक प्रभारी अधिकारी आरसी सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी वीएस चौहान, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी चंचल गोयल आदि मौजूद थे।