फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38 ifs officers transfer in uttarakhand

उत्तराखंड: 38 IFS अफसरों के ट्रांसफर, विवादित अफसर भी हुए इधर से उधर

Wed, 08 Nov 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
38 ifs officers transfer in uttarakhand

आईएफएस अफसरों के तबादलों को लेकर महीनों से चल रही उहापोह खत्म हो गई है। शासन ने 38 आईएफएस और दो सहायक वन संरक्षकों के तबादले की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रमुख वन संरक्षक , अपर मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं आदि को बदला गया है। अपर सचिव वन पद पर भी तैनाती हुई है।

विज्ञापन


केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात रेखा पै को प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत और विनीत कुमार पांगती को इसी अनुभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक बनाया है। अपर मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव धनंजय मोहन को सीईओ कैंपा बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रतीक्षारत सीसीएफ बीके गांगटे को सीसीएफ आईटीजीसी, मनोज चंद्रन को मुख्य वन संरक्षक पीसीसीएफ कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। सीसीएफ एसपी सुबुद्धि को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं की जिम्मेदारी डॉ. कपिल जोशी को दी गई है, इस पद पर तैनात डॉ. राजेंद्र सिंह बिष्ट को एफटीआई निदेशक बनाया गया है। डॉ. जोशी को जायका परियोजना निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। सीसीएफ बीपी गुप्ता को सीसीएफ वनाग्नि व आपदा प्रबंधन, गिरधारी सोनार को सीसीएफ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ बनाया गया है।

इनका हुआ तबादला

38 ifs officers transfer in uttarakhand

इसके अलावा आरके मिश्रा को टौंस, अंजनी कुमार को कालागढ़ टाइगर रिजर्व, आकाश कुमार वर्मा को हरिद्वार, अमित कंवर को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, लक्ष्मण सिंह को वन प्रभाग पौड़ी, पंकज कुमार को अल्मोड़ा, मयंक शेखर झा को रुद्रप्रयाग, नीतू लक्ष्मी को जायका परियोजना, बीपी सिंह को नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन, जीवन चंद जोशी को अनुसंधान डीएफओ पद पर जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवीन कुमार को उप निदेशक एफटीआई, डीके सिंह को तराई पश्चिमी वन प्रभाग, इंद्रेश उपाध्याय भूमि संरक्षण लैंसडाउन, आरके सिंह को बागेश्वर, संतराम को लैंसडाउन का डीएफओ बनाया गया है।

राम अवतार को प्रभारी डीएफओ भूमि सर्वेक्षण निदेशालय देहरादून और गुलबीर सिंह को प्रभारी डीएफओ भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत बनाया गया है।  डीएफओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व धीरज पांडे को अपर सचिव वन, मुख्य वन संरक्षक केशव राजू मुरलीधर को महाप्रबंधक वन निगम, वन संरक्षक रमेश चंद को वन निगम में ही क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया है। प्रतिक्षारत राजीव धीमान को देहरादून वन प्रभाग, कुबेर सिंह बिष्ट को चंपावत वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है।

विवादित अफसर भी इधर-उधर

38 ifs officers transfer in uttarakhand

वन संरक्षकों को कार्ययोजना का जिम्मा
शासन ने पहली बार प्रभागों की दस वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी वन संरक्षकों को सौंपी है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते को हल्द्वानी वन प्रभाग, डॉ तेजस्विनी पाटिल को दक्षिण वृत्त वन संरक्षक की जिम्मेदारी के अलावा नैनीताल वन प्रभाग की कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। वन संरक्षक प्रसन्न पात्रो को वन संरक्षक यमुना वृत्त, कार्ययोजना अधिकारी टौंस, चकराता वन प्रभाग और मालसी जू का समन्वयक बनाया गया है।

विवादित अफसर भी इधर-उधर
शासन ने आईएफएस अफसरों की तबादला सूची में विवादित रहे कुछ अफसरों पर तो खास सख्ती बरती है, लेकिन ऊंची पहुंच वाले अधिकारियों को तैनाती देने में उदारता दिखाई है। राजाजी नेशनल पार्क के उप निदेशक किशन चंद को प्रशासनिक आधार पर प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से अटैच किया गया है। वहीं, अभी तक अटैच चल रहीं डीएफओ कहकशां नसीम को मसूरी वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है।

डीएफओ वन अनुसंधान डीटेजे संबंदम को खिलाफ शिकायत थी, जिसकी रिपोर्ट वन संरक्षक ने मुख्यालय सौंपी थी, उनको टिहरी डैम वन प्रभाग का डीएफओ प्रशासनिक आधार पर बनाया गया है। इसी तरह हरिद्वार डीएफओ रहे एचके सिंह को लेकर भी कई शिकायतें थीं, लेकिन उन्हें प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव कार्यालय में वन संरक्षक पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह नैनीताल वन प्रभाग के कार्यकाल के दौरान विवादों में रहे टीआर बीजू लाल को डीएफओ भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed