फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   378 phone tape in uttarakhand in last eight month.

खुलासा: उत्तराखंड में STF ने आठ माह में टेप किए 378 लोगों के फोन

Wed, 30 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Mar 2016 11:17 PM IST
सार

  • 2005 से लेकर जून 2015 तक के टेलीफोन टेपिंग का रिकार्ड नष्ट।
  • जुलाई 2015 से लेकर आदेश के दिन तक 378 फोन टेप।

विज्ञापन
378 phone tape in uttarakhand in last eight month.
फोन टेप - फोटो : demo

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स ने द्वारा पिछले आठ महीने में उत्तराखंड में 378 लोगों के फोन टेपिंग के मामले से प्रदेश में हड़कंप मच गया। हाल ही आरटीआई के तहत इसका खुलासा होने पर यह मामला सियासी घमासान के बीच गरमा गया है। इस खुलासे के बाद विपक्ष स्टिंग के बाद फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेरने की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


किन-किन लोगों को फोन टेप कराए गए, इस सवाल के जवाब में एसटीएफ ने 2005 से लेकर जून 2015 तक के टेलीफोन टेपिंग का रिकार्ड नष्ट करने का दावा किया गया है।

प्रदेश में फोन टेपिंग का मुद्दा काफी समय से सुर्खियों में है। एसटीएफ, एसओजी और कई थानाध्यक्ष अपने स्तर पर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए फोन टेपिंग को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं। बीच-बीच में राजनीतिक रंजिश में फोन टेप कराए जाने के आरोप भी एसटीएफ पर लगते रहे हैं।

विज्ञापन

इसके पहले की जानकारी गृह मंत्रालय के निर्देश पर नष्ट

378 phone tape in uttarakhand in last eight month.
Home Ministry - फोटो : PTI

अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह ने आरटीआई के तहत 2005 से लेकर अब तक हुए फोन टेपिंग का रिकॉर्ड मांगा था। करीब एक साल से जानकारी देने के नाम पर आनाकानी चल रही थी। यह मामला मानवाधिकार आयोग तक गया था।

लोक सूचना अधिकारी और आयोग के आदेश के अनुपालन में 17 मार्च को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मुकेश कुमार की ओर से जानकारी दी गई कि 2005 से माह जून 2015 की सूचनाएं गृह मंत्रालय के निर्देश पर नष्ट की जा चुकी है।

जुलाई 2015 से लेकर आदेश के दिन तक 378 फोन टेप किए गए हैं। हालांकि यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है कि फोन टेप किसके आदेश पर किए गए थे।

प्रदेश में गरमा सकती है टेपिंग पर राजनीति

378 phone tape in uttarakhand in last eight month.
कॉल - फोटो : demo pic

अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह इस मामले में अपीलीय अधिकारी के यहां जाने की तैयारी में है। आरटीआई के तहत यह जानकारी उस समय आई, जब प्रदेश में सियासी घमासान चल रहा है।

पहले से भाजपा फोन टेप करने को लेकर कांग्रेस को आरोपित करती रही है। ऐसे में मामले के सामने आने से भाजपा इसे हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोल सकती है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नियमों के अनुरूप प्रक्रिया पूरी की गई है। एक भी दुरुपयोग का मामला अभी तक सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed