फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन विकास निगम कर्मचारियों का आमरण अनशन स्थगित

वन विकास निगम कर्मचारियों का आमरण अनशन स्थगित

Tue, 12 Mar 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
वन विकास निगम कर्मचारियों का आमरण अनशन स्थगित
वन विकास निगम कर्मचारियों का आमरण अनशन स्थगित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम संयुक्त कार्मिक मोर्चा की ओर से वेतन भुगतान समेत कई मांगों को लेकर निगम कर्मचारियों की ओर से प्रस्तावित आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया है। वन विकास निगम के चेयरमैन सुरेश परिहार व प्रबंध निदेशक गंभीर सिंह के साथ वार्ता के बाद कर्मचारी संगठनों से आंदोलन स्थगित करने का एलान किया।

उल्लेखनीय है कि वन विकास निगम के कर्मचारी वेतन में कटौती के विरोध में व निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जांच किए जाने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। कर्मचारियों ने दो दिन पूर्व कार्य बहिष्कार कर दिया था जिससे प्रदेशभर में वन विकास निगम के गोदामों में लकड़ियों की खरीद-फरोख्त ठप हो गई थी। इतना ही नहीं आंदोलित कर्मचारियों ने सोमवार से आमरण अनशन करने का एलान किया था। इस पर निगम के चेयरमैन सुरेश परिहार व प्रबंध निदेशक गंभीर सिंह ने कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में निगम के चेयरमैन सुरेश परिहार व प्रबंध निदेशक गंभीर सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किए आश्वासन दिया। चेयरमैन सुरेश परिहार ने बताया कि 14 मार्च को मांगाें के संबंध में शासन के अधिकारियोें से वार्ता की जाएगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उत्तराखंड वन विकास निगम संयुक्त कार्मिक मोर्चा के संयोजक टीआर उनियाल ने बताया कि चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के आश्वासन पर फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया गया है लेकिन यदि कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed