फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच जिलों में पटवारियों ने किया कार्य बहिष्कार

पांच जिलों में पटवारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 08 Feb 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पांच जिलों में पटवारियों ने किया कार्य बहिष्कार
पांच जिलों में पटवारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में तहसील से आय प्रमाणपत्रों के दस्तावेज मांगने के विरोध में पटवारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है, जिससे पांच जिलों के छह हजार दाखिल खारिज और चार हजार आय प्रमाणपत्रों का काम अटक गया है। पटवारियों का कहना है कि जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दरअसल, समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने के बाद जांच शुरू हुई तो पता चला कि लोगों ने फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर छात्रवृत्ति ली है। इसके बाद जांच टीम ने तहसील से आय प्रमाणपत्रों का ब्यौरा तलब किया है। जिसके विरोध में देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व चंपावत जिलों में पटवारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। पटवारियों का कहना है कि उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए आय प्रमाणपत्र बनाए थे। यदि कोई व्यक्ति इन प्रमाणपत्रों का गलत इस्तेमाल करता है तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं हैं, लेकिन जांच टीम व सरकार जानबूझकर अपनी गलती उनके ऊपर थोपना चाह रही है, जिसे उत्तराखंड लेखपाल संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। संघ अब जाति प्रमाणपत्र बनाने का काम भी ठप करने जा रहा है। आंदोलन में लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद घिल्ड़ियाल, प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम पैन्यूली, उपाध्यक्ष कुलदीप गैरोला, राजेश उनियाल, देवेश घिल्ड़ियाल आदि पटवारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed