{"_id":"5bd3859ebdec22699f12656e","slug":"31540588958-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के संचालन का जिम्मा संभालेगी अफसरों की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के संचालन का जिम्मा संभालेगी अफसरों की फौज
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों के संचालन का जिम्मा संभालेगी अफसरों की फौज
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दीपावली पर परिवहन निगम की बसों को संचालित करने व बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए निगम प्रबंधन की ओर से 16 आला विभागीय अफसरों को बस स्टेशनों के साथ ही यात्रा मार्ग पर ड्यूटी पर लगाया गया है। परिवहन निगम महाप्रबंधक की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात किए गए सभी अधिकारी चार से 6 नवंबर तक और 11 से लेकर 12 नवंबर की अवधि में अपने अपने स्थानों पर ड्यूटी देंगे।
महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मुख्यालय में तैनात उप महाप्रबंधक मुकेश सिंह को निगम मुख्यालय देहरादून में रहकर बस सेवाओं एवं कार्यों पर ध्यान होगा जबकि उप महाप्रबंधक संचालन आरपी भारती आईएसबीटी देहरादून से बसों के संचालन की निगरानी करेंगे। सहायक महाप्रबंधक कार्मिक संजय गुप्ता आईएसबीटी आनंद विहार दिल्ली में और प्रभारी सहायक महाप्रबंधक वीके पुंडीर निगम मुख्यालय के कर्मचारियों के साथ प्रवर्तन का काम देखेंगे। मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा हरिद्वार डिपो से ऋषिकेश, रुड़की, देहरादून व कोटद्वार के लिए बसों के संचालन पर नजर रखेंगे। मंडलीय प्रबंधक मुकुल पंत देहरादून में रहकर बसों की आन रोड व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) क्रांति सिंह विभागीय प्रवर्तन कर्मचारियों के साथ दौराला टोल प्लाजा और सहायक महाप्रबंधक पूजा केहरा मसूरी बस स्टेशन से बसों के संचालन की व्यवस्था संभालेगी। सहायक महाप्रबंधक केएस रावत बी डिपो, ग्रामीण डिपो, व हिल डिपो कार्यशाला में उपस्थित रहकर बसों का संचालन देखेंगे। मंडलीय प्रबंधक यशपाल सिंह हल्द्वानी डिपो, अनूप रावत रावत काठगोदाम में बसों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। सहायक लेखा अधिकारी भास्करानंद जोशी आनंद विहार व आईएसबीटी नई दिल्ली, मंडलीय प्रबंधक सीपी कपूर टनकपुर डिपो व प्रभारी सहायक महाप्रबंधक बनबसा बस स्टेशन पर बसों के संचालन की व्यवस्था रखेंगे। महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्तर से तैयारियों को पूरा कर लें ताकि यह नौकरी पर किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।