{"_id":"595531894f1c1b2a328b46d8","slug":"31498755465-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली दो परिवारों की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली दो परिवारों की खुशियां
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट (उत्तरकाशी)। पौंटी-मोल्डा मार्ग पर बुधवार रात को हुए सड़क हादसे के बाद मोल्डा गांव में बृहस्पतिवार को होने वाला सगाई समारोह मातम में बदल गया। हादसे ने दो परिवारों के जुड़ने ने पहले ही उनकी खुशियां छीन लीं। दुर्घटना में समधी बनने वाले दोनों लोगों की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को मोल्डा गांव की संगीता की सगाई होनी तय थी, जिसके लिए फरीदाबाद से उसके होने वाले ससुर दिनेश चंद्र सिंह रावत और उनके पुरोहित सुरेंद्र दत्त भट्ट को मोल्डा गांव आना था। इसके लिए संगीता के पिता जगत सिंह अपने होने वाले समधी और उनके पुरोहित को लेने बड़कोट गए थे, जहां से वह अपने ही गांव के सरदार सिंह के वाहन में दोनों को लेकर गांव मोल्डा आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में सुनाल्डी पुल के पास लड़की के नाना डांडा गांव निवासी शूरवीर सिंह भी उन्हें मिल गए। वह भी मोल्डा के लिए वाहन में बैठ गए। तभी पौंटी इंटर कॉलेज के निकट लिंक मार्ग पर वाहन खाई में गिर गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
प्रधान के इकलौते बेटे की भी मौत
मोल्डा गांव की प्रधान विनीता का इकलौता बेटा लोकेंद्र सिंह चौहान (18) की भी हादसे में मौत हो गई। लोकेंद्र मोल्डा गांव में था। पिता शरत सिंह की अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह अपने माता-पिता के साथ 28 जून की दोपहर मोल्डा गांव से बड़कोट आया। इस बीच, उसे अपने पिता को लेकर डाक्टर को दिखाने 29 जून को देहरादून जाना था, लेकिन उसकी मां विनीता देवी ने लोकेंद्र को सरदार सिंह के वाहन से घर जाने को कहा और स्वयं पति के साथ देहरादून जाने का निर्णय लिया। लोकेंद्र बड़कोट से बीएसी कर रहा था।
विज्ञापन
मृतकों में दो फरीदाबाद के
बड़कोट (उत्तरकाशी)। पौंटी मोल्डा गांव मार्ग पर हुई बोलेरो दुर्घटना में फरीदाबाद निवासी दोनों लोगों की शिनाख्त हो गई है। हादसे में बुधवार रात सभी छह लोगों की मौत हो गई थी।
मृतकों में सरदार सिंह (42) पुत्र पुलक सिंह, निवासी मोल्डा, जगत सिंह (42) पुत्र तेग सिंह, निवासी मोल्डा, लोकेंद्र सिंह चौहान (19) पुत्र शरद सिंह चौहान, निवासी मोल्डा गांव, शूरवीर सिंह (70) निवासी डांडा गांव बड़कोट की बुधवार देर रात तक शिनाख्त हो गई थी, जबकि मृतकों में शेष दो लोगों फरीदाबाद हरियाणा निवासी दिनेश चंद्र सिंह रावत (45) पुत्र वीर सिंह, सुरेंद्र दत्त भट्ट पुत्र पातीराम भट्ट की बृहस्पतिवार को शिनाख्त की गई। मृतक मोल्डा व डांडा गांव के स्थानीय लोगों का बृहस्पतिवार को उनके पैतृक घाट यमुना के तट पर दाह संस्कार किया गया। पुरोला विधायक राजकुमार, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने घटना को दुखद बताया है।