{"_id":"593d859a4f1c1bb33f8b45c9","slug":"31497204122-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौका विहार के रूप में विकासित होगी गंगनहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौका विहार के रूप में विकासित होगी गंगनहर
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की।
पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रुड़की की पुरानी गंगनहर को वर्ल्ड क्लास नौका विहार के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देव सर्किट, वेलनेस टूरिज्म, धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन की सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ पहाड़ों को विंटर डेस्टीनेशन के रूप में स्थापित किया जाएगा। इससे जहां पहाड़ों से पलायन रुकेगा, वहीं रोजगार के साथ-साथ प्रदेश का नाम विश्व के नक्शे पर दिखाई देगा।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय मोदी फेस्ट कार्यक्रम के समापन पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पहाड़ों को देश का विंटर डेस्टीनेशन बनाया जाएगा। इससे पलायन रुकेगा और रोजगार भी बढ़ेगा। प्रदेश में जगह-जगह देव सर्किट बनाए जाएंगे। इनमें हर क्षेत्र के वैष्णव, शैव और शक्तिपीठों को शामिल कर सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए विधायकों से सूची मांगी गई है। साथ ही प्रदेश में साहसिक, धार्मिक पर्यटन को भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेलनेस टूरिज्म के तहत योगा, पंचकर्म और आयुर्वेद को शामिल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के व्यंजनों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में काम करने की भी बात कही। इस दौरान उन्होंने रुड़की की पुरानी गंगनहर को विश्वस्तरीय नौका विहार के रूप में विकसित करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के वन रैंक वन पेंशन, सर्जिकल स्ट्राइक, रातोंरात नोटबंदी के फैसले को साहसिक करार दिया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, सुनील साहनी, अरविंद गौतम, संजय अरोड़ा, बीएल अग्रवाल, बीरमति यादव, सावित्रि मंगला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।