फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   28 thousand cheated in the name of appointment in Patanjali

Dehradun News: पतंजलि में अपाइंटमेंट के नाम पर ठगे 28 हजार

Sat, 27 May 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
28 thousand cheated in the name of appointment in Patanjali
पतंजलि योगपीठ में अपाइंटमेंट के नाम पर एक और साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार शिकार रायबरेली के लालगंज निवासी व्यक्ति हुए हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।
विज्ञापन




अवनींद्र पांडेय निवासी लालगंज ने रायबरेली पुलिस से शिकायत कर बताया कि उन्हें पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में इलाज के लिए जाना था। उन्होंने अपाइंटमेंट के लिए इंटरनेट पर नंबर खोजा। वहां एक वेबसाइट मिली, जिस पर दिए गए नंबर पर उन्होंने फोन किया। फोन उठाने वाले ने अपना नाम राकेश शर्मा और खुद को पतंजलि का अधिकारी बताया। उसने योगग्राम में तपस्वी कॉटेज में रहने के लिए व्यवस्था करने की बात कही। शर्मा ने उन्हें यूपीआई से भुगतान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

अवनींद्र ने बताए गए नंबरों पर यूपीआई से 28,300 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि ठगी हो गई है। मामले में उन्होंने स्थानीय पुलिस और बैंक से शिकायत की है। बता दें कि हरिद्वार में इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पिछले साल कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। ठगों ने पतंजलि के नाम से खाते भी बैंकों में खोले हुए थे। इन सभी को बंद कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed