फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   27 teachers of Uttarakhand will get Shailesh Matiyani Award

उत्तराखंड के इन 27 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

Wed, 12 Apr 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Wed, 12 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
27 teachers of Uttarakhand will get Shailesh Matiyani Award

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर टीचरों को दिए जाने वाले प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ शैलेश मटियानी पुरस्कार की मंगलवार को घोषणा कर दी गई है। इस बार 27 टीचरों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्यपाल डॉ. केके पाल की मंजूरी के बाद वर्ष 2015 के लिए टीचरों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें बेसिक के 12, माध्यमिक के 13 और प्रशिक्षण संस्थान एवं संस्कृत शिक्षा के एक-एक टीचर शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं इसमें गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचरों को यह पुरस्कार दिया जाता है। इस बार संस्कृत शिक्षा से श्री बदरीनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नई टिहरी के सहायक अध्यापक दिनेश प्रसाद बडोनी एवं प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान गौचर, चमोली में प्रवक्ता सत्ये सिंह राणा को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

माध्यमिक के 13 टीचरों को मिलेगा पुरस्कार 

27 teachers of Uttarakhand will get Shailesh Matiyani Award

पौड़ी जनपद के जीजीआईसी कलालघाटी की सहायक अध्यापिका डॉ. मंजू कपरवाण, रुद्रप्रयाग जनपद के नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा लस्या के सहायक अध्यापक बीरेंद्र सिंह राणा, फूलचंद नारी शिल्प गर्ल्स इंटर कॉलेज देहरादून की प्रिंसिपल कुसुम रानी नैथानी, जीआईसी भगवती जनपद चमोली के प्रवक्ता कुंवर सिंह गुसाईं, जीआईसी जोशियाड़ा उत्तरकाशी के सहायक अध्यापक वीरेंद्र सिंह नेगी,

जीआईसी तपोवन टिहरी गढ़वाल के रामाश्रय सिंह, जीआईसी रुड़की हरिद्वार के राम शंकर सिंह, जीजीआईसी रानीखेत अल्मोड़ा की प्रिंसिपल नीलम नेगी, जीआईसी वज्यूला जनपद बागेश्वर के प्रवक्ता जीवन चंद दुबे, जीआईसी सिप्टी जनपद चंपावत के प्रवक्ता ललित मोहन बोहरा, जीजीआईसी भवाली नैनीताल की सहायक अध्यापिका गीता लोहनी, जीआईसी बेरीनाग पिथौरागढ़ प्रवक्ता दरपान सिंह टम्टा और बीएसवी इंटर कॉलेज जसपुर ऊधमसिंह नगर के प्रवक्ता स्वतंत्र कुमार मिश्रा।

बेसिक के 12 टीचर होंगे पुरस्कृत 
प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल की रीता सेमवाल, उत्यासूं रुद्रप्रयाग की प्रमिला भंडारी, बौन उत्तरकाशी की रेखा रानी कोटियाल, अजबपुर कला नंबर एक रायपुर देहरादून की कुसुमलता, सिमल्ट चमोली की ममता डिमरी, विशेष आवासीय विद्यालय अलीपुर बहादराबाद हरिद्वार के किशन पाल महर, पनुवानौला धौलादेवी अल्मोड़ा की पुष्पा जोशी, जखेड़ा बागेश्वर के राम लाल, भुड़ाई खटीमा ऊधमसिंह नगर के भानुप्रताप गुप्ता, हल्दूपोखरा नायक हल्द्वानी नैनीताल की विमला जोशी, भूलगांव मूनाकोट पिथौरागढ़ की दीपा कलाकोटी एवं राउमावि फुंगर चंपावत के महेश गिरी को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed