फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   250 employees of upcl will get promotion.

यूपीसीएल के 250 कर्मियों के प्रमोशन का रास्ता साफ

Thu, 08 Dec 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Dec 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
250 employees of upcl will get promotion.
प्रमोशन - फोटो : Demo pic

यूपीसीएल में तकनीकी वर्ग के 250 कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इस वर्ग के कर्मचारियों को विभागीय साक्षात्कार के स्थान पर अब शिक्षा और अनुभव के आधार पर अवर अभियंता (ईएंडएम) के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. उमाकांत पंवार ने अवर अभियंता (ईएंडएम) ड्राफ्ट नियमावली-2016 को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


नई नियमावली के मुताबिक तकनीकी वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। हाईस्कूल उत्तीर्ण के लिए 25 अंक, आईटीआई प्रमाणपत्र और उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए 30 अंक और अनुभव के 45 अंक होंगे। नियमावली के मुताबिक प्रत्येक श्रेणी के रिक्तियों के विरुद्ध अभ्यर्थियों की एक सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


सभी श्रेणियों में 25 फीसदी रिक्तियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। चयन सूची और प्रतीक्षा सूची परीक्षा परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष के लिए मान्य होगी। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ ने अवर अभियंता नियमावली को शासन से मंजूरी दिए जाने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल का कहना है कि शासन ने साक्षात्कार की व्यवस्था को समाप्त कर भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


रिटायरमेंट के नजदीक पहुंच चुके कर्मचारियों की पदोन्नति की राह खुल गई है। उन्होंने बताया कि इस फैसले से यूपीसीएल के लगभग 250  तकनीकी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed