{"_id":"692f05a3f16a22912f00220e","slug":"25-cases-of-english-liquor-smuggled-from-chandigarh-seized-dehradun-news-c-5-drn1037-847691-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 25 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 25 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
- दो कार में गुप्त केबिन बनाकर छिपाई थीं पेटियां
- तीन पानी फ्लाईओवर के नीचे पकड़ी गईं दो कारें
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई 25 पेटी अंग्रेजी शराब मंगलवार को तीन पानी फ्लाईओवर के पास पकड़ी गई। शराब की पेटियों को दो कार में गुप्त केबिन बनाकर छिपाया गया था। मौके से दो शराब तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। उनकी गाड़ियों को जब्त किया गया है। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में हुई। मौके से आरोपी सुनील सिंह और राहुल डोभाल को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चंडीगढ़ से सस्ती दरों पर शराब खरीदकर ला रहे थे। इसे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में महंगी दरों पर सप्लाई करने वाले थे। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए वाहनों में दरवाजों और सीटों के नीचे विशेष गुप्त केबिन बनवाए थे।
-- -- -- -
आयुक्त ने किया मौके का निरीक्षण, बैठक में प्रवर्तन दलों को चेतावनी
कार्रवाई की सूचना मिलने पर आबकारी आयुक्त अनुराधा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जब्त शराब और गाड़ियों में बनाए गए गुप्त केबिन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवर्तन टीमों को मुखबिरी तंत्र को मजबूत कर भविष्य में भी तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। इसी क्रम में आबकारी मुख्यालय में अवैध शराब के खिलाफ समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई गई, जिसमें अपर आयुक्त, ईआईबी, संयुक्त आबकारी आयुक्त, गढ़वाल व कुमायूं मंडल के अधिकारियों सहित मुख्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जनपदीय प्रवर्तन दलों को विशेष तौर पर चेतावनी दी कि प्रवर्तन कार्रवाई में कोई शिथिलता बरती गई तो विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।