{"_id":"5c7999b0bdec2252133215ff","slug":"21551473072-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में लगे बिना ही मतदान कर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में लगे बिना ही मतदान कर सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात बच्चे की मां, दिव्यांग, बुजुर्ग लाइन में लगे बिना ही मतदान कर सकेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग, बुजुर्ग, नवजात बच्चों वाली माताओं को मतदान के लिए कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी उन्हें सीधे मतदान कराएंगे। दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही स्वयंसेवियों की मदद ली जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को उनके घरों से लाने के साथ ही मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मतदान के दिन उन्हें मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की सुविधा मुहैया करायी जाए। जिन मतदान केंद्रों में रैंप नहीं है वहां रैंप बनवाए जाएं। दिव्यांगों को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड की मदद ली जाए। दिव्यांगों को निर्वाचन आयोग की ओर से मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओें के बारे में जानकारी देने के लिए जगह-जगह साइनबोर्ड लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन दिव्यांगों, बुजुर्गों, नवजात शिशु के साथ आने वाली महिलाओं को बिना कतार के ही मतदान कराया जाए।
इस संबंध में निर्वाचन आयोग की ओर से भी गाइडलाइन जारी की गई है। जहां पांच दिव्यांग मतदाता हैं वहां एक व्हील चेयर की व्यवस्था जरूर की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी क्षमा बहुगुणा, बीएस पुरोहित समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।