{"_id":"5b1d8c3f4f1c1bc5628b46e5","slug":"21528663103-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएनजीसी और एयर इंडिया के बीच होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएनजीसी और एयर इंडिया के बीच होगा फाइनल
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
36वें आल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण धुल गए। इसके बाद सिक्का उछालकर दोनों मैचों के परिणाम निकाले गए। टॉस के आधार पर ओएनजीसी और एयर इंडिया की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। जबकि, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और नॉर्दर्न रेलवे की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ओएनजीसी और एयर इंडिया के बीच आज रेंजर्स मैदान में फाइनल खेला जाएगा।
रविवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में नॉर्दर्न रेलवे और एयर इंडिया के बीच सेमीफाइनल में टॉस जीतकर एयर इंडिया ने पहले बल्लेबाजी चुनी। एयर इंडिया ने सात ओवर में एक विकेट खोकर 50 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई। आयोजन समिति ने सिक्का उछालकर मैच का परिणाम घोषित किया। टॉस जीतने पर एयर इंडिया को फाइनल में प्रवेश दिया गया। उधर, रेंजर्स ग्राउंड में ओएनजीसी और यूपीसीए के बीच खेले गए सेमीफाइनल में टॉस जीतकर ओएनजीसी ने पहले बल्लेबाजी की। सार्थक रंजन की नाबाद 122 रनों की बदौलत टीम ने 40 ओवर में तीन विकेट खोकर 294 रन बनाए।
मैच के दौरान कई बार बारिश के चलते खिलाड़ियों को तीन बार मैदान छोड़ना पड़ा। जवाब में डीएलएस नियम के तहत यूपीसीए को 20 ओवर में 191 का लक्ष्य मिला। जवाब में यूपीसीए की शुरुआत अच्छी रही। रिंकू सिंह की नाबाद 96 रनों की बदौलत टीम जीत के करीब पहुंच रही थी कि 13वें ओवर में फिर बारिश शुरू हो गई। उस समय यूपीसीए की टीम तीन विकेट पर 151 रन बना चुकी थी। इसके बाद अंपायरों ने टॉस के जरिये परिणाम घोषित किया गया। इसके आधार पर ओएनजीसी की टीम फाइनल में पहुंची।