{"_id":"5adcf6714f1c1b86098b6008","slug":"21524430449-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी बिगाड़ रहा लोगों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी बिगाड़ रहा लोगों की सेहत
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
बल्लूपुर चौक के पास वनस्थली कॉलोनी क्षेत्र में एक माह से गंदा पानी आ रहा है। गंदा पानी पीने से लोगों की तबीयत खराब होने लगी है। गुस्साए लोगों ने जल्द साफ पानी की आपूर्ति न होने पर जल संस्थान का घेराव करने की चेतावनी दी है।
भाजपा युवा मोर्चा कैंट विधानसभा के मंडल महामंत्री संतोष कोठियाल ने बताया कि पिछले एक माह से क्षेत्र में जल संस्थान की ओर से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। आरोप है कि अफसरों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बताया कि गंदा पानी पीने से अब तक कई लोगों की तबीयत भी खराब हो चुकी है। कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति से क्षेत्र के लोगों में जल संस्थान के प्रति कड़ा आक्रोश है। जल्द ही साफ पानी की आपूर्ति न होने पर जल संस्थान का घेराव किया जाएगा।
.................
कोट::
पानी की लाइन में मिट्टी जाने की वजह से घरों में गंदा पानी जा रहा होगा। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या को दूर कराया जाएगा।
यशवीर मल्ल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, उत्तरी जोन