{"_id":"5a62579a4f1c1b8d268b557b","slug":"21516394394-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगाओं को बताए साइबर अपराध विवेचना के गुुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगाओं को बताए साइबर अपराध विवेचना के गुुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से आयोजित पांच दिवसीय साइबर क्राइम प्रशिक्षण कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला में आए उप निरीक्षकों को साइबर अपराध विवेचना के गुर बताए गए।
कार्यशाला के समापन पर एसटीएफ की एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर साइबर अपराधों और विवेचना की तकनीक से दक्ष करने के लिए पांच चरणों में राज्य के लगभग 750 निरीक्षकाें और दारोगाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में चौथा प्रशिक्षण शिविर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया था। इस दौरान साइबर एक्सपर्ट डॉ. अजय प्रसाद, जतिन सेठी, जतिन डेडिया, साइबर ला एक्सपर्ट निशीत दीक्षित और भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक शरद कुमार ने अपने अनुभव बताए। साइबर थाने के उप निरीक्षक वेदप्रकाश थपलियाल ने सोशल मीडिया के अपराधों की विवेचना के बारे में बताया। निरीक्षक मारूत शाह और उप निरीक्षक राजीव सेमवाल साइबर ठगी के बारे में बताया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने एटीएम क्लोनिंग मामलों में विवेचना के टिप्स दिए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।