{"_id":"5a5d080c4f1c1b76268b4891","slug":"21516046348-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज ने राइजिंग स्टार को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज ने राइजिंग स्टार को रौंदा
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
71वीं जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार की टीम को 261 रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया। स्पोर्ट्स कॉलेज के 307 रनों के जवाब में राइजिंग स्टार की पूरी टीम महज 46 रनों पर ऑल आउट हो गई। राइजिंग स्टार के नौ बल्लेबाज ही मैदान पर उतरे।
सोमवार को स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धरित 35 ओवर में सात विकेट खोकर 307 रन बनाए। सहबाज अली ने सर्वाधिक 65, सचिन रावत ने 64, प्रशांत ने 39 रन बनाए। राइजिंग स्टार के विश्वदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार की टीम ने लगातार विकेट खोए और पूरी टीम 16.3 ओवर में मात्र 46 रनों पर सिमट गई। राजेंद्र ने सबसे अधिक 17 और प्रताप ने 11 रन बनाए। स्पोर्ट्स कॉलेज के जगमोहन नगरकोटी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार रन देकर तीन विकेट चटकाए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल आज तनुष क्रिकेट एकेडमी और दून राइडर के बीच रेंजर्स मैदान में खेला जाएगा।