फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टहरी व नैनीताल झील में भी लगेंगे फ्लो टंग सोलर पावर प्लांट

टहरी व नैनीताल झील में भी लगेंगे फ्लो टंग सोलर पावर प्लांट

Mon, 13 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
टहरी व नैनीताल झील में भी लगेंगे फ्लो टंग सोलर पावर प्लांट
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। नैनीताल और टिहरी झील में भी फ्लोटिंग पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। जबकि पहले चरण में ऊधमसिंह नगर के तुमरिया व हरिपुरा डैम में प्लांट लगाने की तैयारी है। इन दोनों प्लांट से 150 मेगावाट बिजली उत्पादित होगी। प्लांट लगाने की जिम्मेदारी सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) को सौंपी गई है। इसके लिए 900 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। ऊर्जा विभाग, उरेडा और सेकी के बीच इसके लिए समझौता भी हो गया है।

पिछले वर्ष प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में कई कंपनियों ने प्रदेश की झीलों में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी। उसके बाद शासन के निर्देश पर ऊर्जा विभाग और उरेडा के अधिकारियों ने सेकी से संपर्क साधा। इसके विशेषज्ञों ने नैनीताल, टिहरी झील के अलावा ऊधमसिंह नगर के तुमरिया व हरिपुरा बांध का निरीक्षण किया। पहले चरण में तुमरिया व हरिपुरा डैम में प्लांट लगाने पर सहमति बन गई है। अपर सचिव ऊर्जा व निदेशक उरेडा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि तुमरिया व हरिपुरा डैम में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने के बाद नैनीताल और टिहरी झील में प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed