{"_id":"5c647c07bdec224bd41e2bba","slug":"201550089223-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हो लोकायुक्त की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द हो लोकायुक्त की नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लोकायुक्त की नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने बुधवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मंच ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के लिए रोकने के जल्द ही लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग की है।
राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि मंच चिह्नीकरण, भू-कानून समेत विभिन्न मांगों के समर्थन मे लंबे समय से मांग कर रह रहा है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अनदेखी की जा रहा है। उन्होंने उच्च न्यायालय की ओर से समूह ग के पदों के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण की अनिवार्यता को समाप्त करने के आदेश पर सरकार कानूनी रूप देने की मांग की है। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि राज्य बनने के 18 साल बाद भी मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस अवसर पर रामलाल खंडूड़ी, मोहन सिंह रावत, जीतपाल बर्त्वाल, यशवंत रावत, सावित्री नेगी, जेपी पांडे, रविंद्र भट्ट, सुरेंद्र कुकरेती, प्रभात आदि मौजूद रहे।