{"_id":"5b8ae17a42c792464a0c9823","slug":"201535828346-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में बहता मिला रसायनयुक्त कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में बहता मिला रसायनयुक्त कचरा
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए शुक्रवार को एसडीएम मनीष कुमार सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सिडकुल स्थित हिंदुस्तान युनीलीवर कंपनी का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपनी का रसानयुक्त कचरा खुले में बहाने पर अधिकारियों ने फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही रसानयुक्त पानी का सैंपल भी लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पिछले दिनों हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह सु़निश्चित करने को कहा था कि किसी भी उद्योग को रसानयुक्त पानी खुले में निस्तारित नहीं किया जाना चाहिए। इस पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने एसडीएम मनीष कुमार सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों को सिडकुल में निरीक्षण करने के आदेश दिए। शुक्रवार को एसडीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एएसओ डॉ. अजीत कुमार के साथ मिलकर सिडकुल में अभियान चलाया। एसडीएम के अनुसार हिंदुस्तान युनीलीवर लिमिटेड का रसानयुक्त पानी खुले में बहता पाया गया। इस पर कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया। पानी के सैंपल लिए गए और जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि मानकों का उल्लंघन करने के कारण पूरी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी के पास भेजी जा रही है, जिसमें जिलाधिकारी को कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अभियान अन्य कंपनियों के लिए भी जारी रहेगा।