फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेडिकल पीजी की काउंसिलिंग शुरू, 30 तक भर सकते हैं च्वाइस

मेडिकल पीजी की काउंसिलिंग शुरू, 30 तक भर सकते हैं च्वाइस

Mon, 26 Mar 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल पीजी की काउंसिलिंग शुरू, 30 तक भर सकते हैं च्वाइस
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस, एमडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य कोटे, ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए नीट पीजी परीक्षा क्वालिफाई करने वाले युवा पहले चरण में 30 मार्च तक ऑनलाइन च्वाइस भर सकते हैं।
बहरहाल इस बार निजी मेडिकल कॉलेजों से पीजी कोर्स करने के लिए ज्यादा फीस देनी होगी। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने कोर्स की फीस का ब्योरा भी जारी कर दिया है। पहले चरण के लिए सीटों का आवंटन तीन अप्रैल को किया जाएगा। इन आवंटित सीटों पर छात्रों को 12 अप्रैल तक दाखिला लेना होगा। विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इसके बावजूद छात्रों को कोई परेशानी आए तो वह सीधे विवि से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्टेट कोटे की सीटों पर एक नजर
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी : 35 सीटें (सामान्य 21, एससी 7, एसटी 2, ओबीसी 5)
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर : 2 सीटें (सामान्य 2)
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 40 सीटें (सामान्य 26, एससी 8, एसटी 1, ओबीसी 5)
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट : 40 सीटें (सामान्य 24, एससी 8, एसटी 2, ओबीसी 6)
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश : 10सीटें (सामान्य 7, एससी 2, ओबीसी 1)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून : 4सीटें (सामान्य 3, एससी 1)

ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे की सीटें
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 40
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट : 40
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश : 11
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून : 5

च्वाइस बदलने की फीस 500 रुपये
एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इस साल से पीजी काउंसिलिंग में च्वाइस बदलने की फीस तय कर दी है। विवि के मुताबिक जो छात्र सीट आवंटन से पहले एक बार सीट लॉक कर दोबारा च्वाइस बदलेगा, उसे इसके लिए अलग से 500 रुपये फीस जमा करानी होगी। गत वर्ष तक यह व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए वेबसाइट पर ‘पे करेक्शन फीस’ के विकल्प पर क्लिक कर ऑनलाइन फीस जमा करा सकते हैं। इस सुविधा के तहत छात्र सीट आवंटन से पहले कई बार अपनी च्वाइस बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है काउंसिलिंग की वेबसाइट : www.hnbumu.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed