फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैस कनेक् शन बांटे

गैस कनेक् शन बांटे

Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
गैस कनेक्
शन बांटे

विज्ञापन
नई टिहरी। उज्जवला योजना के तहत शिवालिक गैस एजेंसी बौराड़ी की पहल पर बुधवार को सहकारिता राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और टिहरी विधायक धन सिंह नेगी के हाथों जिले की 13 महिलाओं को गैस चूल्हे वितरित किए गए। मंत्री रावत ने कहा कि राज्य की सरकार प्रदेश के समग्र विकास की योजना तैयार कर रही है, जिसके नतीजे जल्द ही आम जनता को दिखाई देंगे।
नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिवालिक गैस सर्विस बौराड़ी की ओर से कस्तूरी देवी, ज्योति देवी, मुन्नी देवी, संगीता देवी, कुंदनी देवी, अनुसूया देवी, सीता देवी, मीना देवी, भामा देवी, शिवि देवी, अमरा देवी, दर्शनी देवी व बरखा देवी को गैस चूल्हे का सेट वितरित किया। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब वर्ग की चिंता कर उन्हें नि:शुल्क गैस वितरित करने के लिए उज्जवला योजना शुरू की है। कृषि को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख ऋण देने का निर्णय लिया गया है। पर्वतीय क्षेत्र के गांवों से पलायन रोकने के लिए पलायन आयोग का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिवालिक गैस एजेंसी बौराड़ी की मालिक अंचला खंडेलवाल ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत क्षेत्र के 150 परिवारों का चयन किया गया है। जल्द ही उन्हें गैस चूल्हा दिया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, राजेश नौटियाल, विक्रम कठैत, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, अनुसूया नौटियाल, खेम सिंह चौहान, अनिता कंडियाल, कुसुम चौहान, उदय रावत, नरेश नेगी व विनोद रतूड़ी आदि उपस्थित रहे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री दिनेश डोभाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed