फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 boxes of smuggled canteen liquor seized

Dehradun News: तस्करी कर लाई जा रही 20 पेटी कैंटीन की शराब पकड़ी

Mon, 28 Oct 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
20 boxes of smuggled canteen liquor seized
I- आबकारी की सेक्टर दो की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर पकड़ी कारI
विज्ञापन

I- हरियाणा निवासी दो आरोपियों को किया गया एक्साइज एक्ट में गिरफ्तार
I
Iआबकारी टीम ने तस्करी कर लाई जा रही कैंटीन की 20 पेटी शराब पकड़ी है। शराब कार की डिक्की में भरकर लाई जा रही थी। टीम ने कार सवार हरियाणा के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। यह शराब कहां से लाई जा रही थी और किसके माध्यम से ली गई थी, इसकी जांच की जा रही है। कैंटीन का लेबल भी असली है या नकली। इसकी पड़ताल भी की जा रही है।I
I
I
Iआबकारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार चेकिंग की जा रही है। रविवार को सहारनपुर रोड पर सेक्टर दो की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने कार को तेजी से आगे बढ़ाया। टीम ने पीछा किया और ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास कार को रोक लिया गया। कार की डिक्की में अंग्रेजी शराब की 20 पेटियां रखी हुई थीं। इन पर डिफेंस का लेबल भी लगा था। कार सवार युवकों ने अपने नाम आर्यन अग्रवाल निवासी कुरुक्षेत्र और हैप्पी निवासी पानीपत, हरियाणा बताए। दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

I

I27 ठेकों में मिली ओवररेटिंग I
Iजिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश के बाद भी ठेकों पर ओवररेटिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। आबकारी की टीम ने इस क्रम में शनिवार को भी कुछ शिकायतों के आधार पर पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया था। इसमें 60 ठेके चेक किए गए थे। इनमें से 27 ठेकों पर ओवररेटिंग पाई गई। जिलाधिकारी ने लगातार ठेकों पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article