फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.97 lakh cheated from a woman on the pretext of part time job

Dehradun News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा दे महिला से 1.97 लाख ठगे

Tue, 04 Jul 2023 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
1.97 lakh cheated from a woman on the pretext of part time job
ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर एक महिला से 1.97 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर ठगों ने खुद को होटलों का प्रमोशन करने वाली कंपनी से बताया था। साइबर थाने की जांच के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ठगी का शिकार संगीता रावत निवासी गढ़ी कैंट हुई हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 28 मई को उनसे टेलीग्राम एप पर जानवी नाम की युवती ने संपर्क किया था। उसने खुद को ऊबर ईट्स नाम की कंपनी का एजेंट बताया। जानवी ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के लिए उन्हें एक लिंक भेजा। इस लिंक पर क्लिक किया तो एक ज्वाइनिंग फॉर्म खुला। यह भरने के बाद रिजर्व विद ऊबर 109 नाम के ग्रुप से जुड़ गईं। उन्हें बताया गया कि उनकी कंपनी कई देशों के होटलों और रेस्टोरेंट की रेटिंग बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें 11 हजार रुपये की ज्वाइनिंग फीस देनी होगी। वह जब ऑर्डर जनरेट करेंगी तो प्रति ऑर्डर उन्हें 30 से 50 रुपये मिलेंगे। इसके लिए उन्हें 25 से 30 लॉट का काम दिया जाने लगा और उनके अकाउंट में पैसे भी आने लगे। इसके बाद उन्हें 1.17 लाख रुपये जमा करने को कहा गया तो उन्होंने कर दिए, लेकिन अब खाते में पैसे आने बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद चैट पर ही उन्होंने तीन लाख रुपये और जमा करने को कहा तो उन्हें शक हुआ। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed