{"_id":"5b64bb6f4f1c1b0c718b7b40","slug":"191533328239-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका इंटर कॉलेज में बनेगी स्मार्ट लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका इंटर कॉलेज में बनेगी स्मार्ट लाइब्रेरी
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
दून में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे छात्राओं को कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं और सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा दून पुस्तकालय को भी स्मार्ट बनाया जाएगा।
शुक्रवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बनने वाली स्मार्ट लाइब्रेरी में छात्राओं को विजुवलाइजर, इंटर एक्टिव व्हाइट बोर्ड, डिजिटल पोडियम, पीए सिस्टम, वाई-फाई, सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमैट्रिक उपस्थिति, रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा विद्यालय की बाहरी और भीतरी दीवारों पर चित्रकारी कर उन्हें आकर्षक बनाया जाएगा।
इसके बाद उन्होंने परेड मैदान स्थित दून पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। लोनिवि और पीएमसी अधिकारियों के साथ पहुंचे डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तकालय के मौजूदा भवन की रेट्रोफिटिंग की जाएगी। नवीनीकरण के बाद रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन, सीसीटीवी, वाईफाई जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।