{"_id":"5ae77ccf4f1c1b5d098b757f","slug":"191525120207-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह और मंदिर के पास ठेके का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह और मंदिर के पास ठेके का विरोध
Updated Tue, 01 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सुभाषनगर, क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में ईदगाह और मंदिर के पास शराब का ठेका खोले जाने पर स्थानीय लोगों ने सख्त नाराजगी जताई है। ठेका हटाने के लिए लोग मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
सुभाषनगर क्षेत्र में कुछ समय पहले ही शराब ठेका खोला गया है। शराब के ठेके पास ही ईदगाह और मंदिर है। इसके चलते स्थानीय लोग शुरू से ही ऐतराज जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों के पास ठेका खोला जाना पूरी तरह गलत है। इसके अलावा पास में स्कूल भी है। इससे जहां एक ओर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं छोटे बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। शराब का ठेका न हटाए जाने पर पार्षद सुनील कुमार, रियाज, असलम, मुकेश आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है।