फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   19 IAS and 19 pcs officers department changed in uttrakhand

19 आईएएस और पीसीएस अफसरों के विभाग बदले, ओम प्रकाश को यूसीडीए प्रभार से किया गया मुक्त

Sat, 05 Jan 2019 01:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
19 IAS and 19 pcs officers department changed in uttrakhand
IAS - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश सरकार ने 19 आईएएस अफसरों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग के देर शाम जारी आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) ओम प्रकाश से मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूसीडीए) का प्रभार हटा दिया है। उनके शेष विभाग यथावत रहेंगे। यूसीडीए का प्रभार सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को दिया गया है।

विज्ञापन


देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन से नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ले लिया है। इस पद पर आईएएस विनय शंकर पांडेय का तबादला किया है। वे ऊधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे। आईएएस आशीष जोशी से कृषि एवं उद्यान हटाकर प्रभारी सचिव आवास एवं गृह की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी सचिव बने भूपाल सिंह मनराल को कार्मिक, नियोजन, मुख्य सचिव के स्टाफ आफिसर और निदेशक शहरी विकास का प्रभार दिया है। प्रभारी सचिव बने बृजेश कुमार संत को खनन एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


अपर सचिव डॉ. वी. षणमुगम को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। उनके शेष विभाग यथावत रहेंगे। अपर सचिव राम बिलास यादव को महिला कल्याण व आयुक्त निशक्तजन के पद से मुक्त करते हुए उनके शेष विभाग बनाए रखे गए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल विनोद कुमार सुमन से कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है। उनके शेष विभाग यथावत रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव ज्योति यादव को पर्यटन व अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। शेष विभाग उनके पास बने रहेंगे। सचिव लोकसेवा आयोग आनंद स्वरूप का तबादला हरिद्वार से अपर सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग के पद पर किया गया है। अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण व ऊर्जा कै. आलोक शेखर तिवारी को वैकल्पिक ऊर्जा का प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण के निदेशक व मदरसा शिक्षा परिषद के निदेशक पद से मुक्त कर दिया गया है। 

अपर सचिव उदयवीर यादव को गृह विभाग से मुक्त करते हुए उन्हें गोपन की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया है। अपर सचिव को पुनर्गठन अतुल कुमार गुप्ता को 
सिंचाई और लघु सिंचाई का भी प्रभार दिया गया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक कुमार से हरिद्वार विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया है। आईएएस रोहित मीणा को चमोली के डिप्टी कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है। देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल का तबादला मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर के पद पर किया गया है।

सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी बदले प्रभार कार्मिक विभाग ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी तबादले कर दिए हैं। अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल से सिंचाई व लघु सिंचाई का प्रभार हटा दिया है। उनके शेष प्रभार यथावत रखे गए हैं। अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया को श्रम से अवमुक्त करते हुए राजस्व व कार्मिक बनाए रखे गए हैं। अपर सचिव रमेश कुमार को मौजूदा विभागों के साथ श्रम का भी प्रभार दिया गया है। 

अपर सचिव सुनील श्री पांथरी को कार्मिक से मुक्त कर दिया गया है। उनके शेष विभाग यथावत रखते हुए उसमें गृह विभाग को जोड़ा गया है। अपर सचिव धीरेंद्र सिंह दताल को अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण व निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे जलागम को हटाकर बाकी प्रभार बनाए रखे गए हैं। अपर सचिव बीआर टम्टा के प्रभारों में निदेशक भाषा संस्थान को शामिल किया गया है। उनके बाकी विभाग बने रहेंगे। अपर सचिव दिनेश चंद्र भट्ट सचिवालय प्रशासन के साथ जलागम का भी प्रभार दिया गया है।

19 पीसीएस अफसरों का तबादला

शासन ने 19 पीसीएस अफसरों का भी तबादला कर दिया है। अपर सचिव गृह देवकृष्ण तिवारी का तबादला ऊधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर किया गया है। योगेंद्र यादव को निदेशक समाज कल्याण व महिला कल्याण के पद से हटाकर हल्द्वानी से देहरादून अपर सचिव महिला कल्याण व आयुक्त निशक्तजन बनाया गया है। प्रतीक्षा में रहे पीसीएस राजेंद्र कुमार को सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार भेजा गया है। 

ऊधमसिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडेय को हरिद्वार विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष व हरिद्वार नगर निगम का मुख्य नगर अधिकारी बनाया गया है। सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण प्रकाश चंद दुमका को उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र को नगर निगम का मुख्य नगर अधिकारी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। 

पीसीएस झरना कमठान को सिडकुल की महाप्रबंधक से मुक्त करते हुए शेष प्रभार यथावत रखे गए हैं और उन्हें अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा निदेशक समेकित बाल विकास 
परियोजा का दायित्व दिया गया है। 

पीसीएस जगदीश लाल को हरिद्वार का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया

पीसीएस अफसर प्यारे लाल शाह को उपनिदेशक शहरी विकास निदेशालय, व उप मुख्य नगर अधिकारी देहरादून के प्रभार से मुक्त करते हुए उनके शेष विभाग यथावत रखे गए हैं। उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के संयुक्त निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी नैनीताल बीएल फिरमाल को चंपावत का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है और यहां से इस पद पर तैनात त्रिलोक सिंह का तबादला जीएमवीएन के महाप्रबंधक पद पर किया गया है।
 
बाध्य प्रतीक्षा सूची में रहे पीसीएस जगदीश लाल को हरिद्वार का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार जोशी केएमवीएन का महाप्रबंधक बनाया गया है। प्रतीक्षा 
सूची में रहे जयवर्धन शर्मा बागेश्वर का डिप्टी कलेक्टर, सुरेंद्र सिंह जांगपांगी को नैनीताल का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर नारायण सिंह नबियाल को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नैनीताल बनाया है। टिहरी के डिप्टी कलेक्टर दीपेंद्र सिंह नेगी का तबादला आदेश निरस्त करते हुए हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर पद पर यथावत रखा है। डिप्टी कलेक्टर सुंदर सिंह का तबादला बागेश्वर से ऊधमसिंह नगर कर दिया है। रुद्रप्रयाग के डिप्टी कलेक्टर का तबादला कर उन्हें हरिद्वार भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed