फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएनआई ब्वॉयज इंटर कॉलेज की भर्ती प्रक्रिया स्थगित

सीएनआई ब्वॉयज इंटर कॉलेज की भर्ती प्रक्रिया स्थगित

Wed, 13 Feb 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सीएनआई ब्वॉयज इंटर कॉलेज की भर्ती प्रक्रिया स्थगित
सीएनआई ब्वॉयज इंटर कॉलेज की भर्ती प्रक्रिया स्थगित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सीएनआई ब्वॉयज इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पदों की भर्ती के लिए चल रहे साक्षात्कार की प्रक्रिया शासन ने स्थगित कर दी। यह प्रक्रिया गंभीर आरोपों का पत्र मिलने के बाद स्थगित की गई है। मामले की जांच कराने के बाद दोबारा इंटरव्यू कराए जाएंगे।

दरअसल, सीएनआई ब्वॉयज इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के तीन पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार को साक्षात्कार किए जा रहे थे। प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी और करीब छह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार भी हो चुके थे। इस बीच शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने निदेशक शिक्षा को भर्ती में गंभीर आरोप के पत्र का हवाला देते हुए प्रक्रिया स्थगित कर जांच करने का आदेश भेजा। इस आदेश के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कॉलेज प्रबंधन को प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश भेज दिया। अब गंभीर आरोपों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद दोबारा भर्ती के साक्षात्कार की तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed