{"_id":"5bb1047c867a557eca091cab","slug":"181538327676-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेगा थलीसैंण बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेगा थलीसैंण बाजार
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलीसैंण। व्यापार संघ थलीसैंण ने क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए आज एक अक्तूबर को बाजार बंद का एलान किया है। संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी ने कहा कि तहसील में न तहसीलदार है न ही पूर्णकालिक एसडीएम की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कई अन्य समस्याएं भी हैं। व्यापार संघ के साथ ही छात्रसंघ एवं वाहन समिति ने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है।
व्यापार संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष विशंभर दत्त मंमगाई ने कहा कि थलीसैंण बाजार से डिग्री कालेज तक सीसी मार्ग, बाजार से अतिक्रमण हटाने, खेल मैदान का विस्तार, बाजार में सोलर लाइट की व्यवस्था, महाविद्यालय में पीजी कक्षाएं, थलीसैंण से दिल्ली तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने आदि मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। अब भी मांगों पर अमल न हुआ तो इसके विरोध में आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन की ओर से मांगों के संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष उमराव सिंह, सचिव राकेश सिंह, प्रधान आनंद सिंह आदि शामिल थे।