{"_id":"5b5f77364f1c1b52748b7d1a","slug":"181532983094-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर में उमड़े शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर में उमड़े शिवभक्त
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
सावन के पहले सोमवार को राजपुर रोड स्थित प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोेले बाबा का जलाभिषेक किया। आसपास के लोगों के साथ ही दूर दराज के श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे और विधिविधान से शिवजी की पूजा की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बोले बाबा के उद्घोष से गूंज उठा।
सोमवार को प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर में पंडित वीपी बहुगुणा ने सबसे पहले तड़के चार बजे शिवलिंग पर पंचामृत से विधिविधान से रुद्राभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिनभर जारी रहा। पंडित वीपी बहुगुणा ने शिवभक्तों से कहा कि हमें अपनी परंपरा को शक्तिशाली बनाना होगा। मंदिर के परमाध्यक्ष एवं संन्यासी स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि श्रावण मास की पूजा से शिव-पार्वती खासे प्रसन्न होते हैं। सनातन धर्म मानने वालों को अपनी परंपरा और धर्म को आगेे बढ़ाने का काम करना चाहिए। साथ ही मनुष्य को मेलमिलाप की भावना से जीवन यापन करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन नौ अगस्त को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।