{"_id":"5b01dcc44f1c1be6408b6cc5","slug":"181526848708-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मित्र पुलिस ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मित्र पुलिस ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी
Updated Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड पुलिस के एक दल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली उत्तराखंड पुलिस भारत की पहली राज्य पुलिस बन गई है। रविवार को 11 सदस्यों के दो दलों में से पांच सदस्य 8848 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ गए। जबकि चार अभी वेदर विंडो मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनके भी सोमवार तक चोटी फतह करने की संभावना है। वहीं, आईजी संजय गुंज्याल समेत चार सदस्य बेस कैंप में आरोहण करने वाली टीम को निर्देशित कर रहे हैं। पुलिस टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी समेत पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने दल को बधाई दी है।
विगत 29 मार्च को आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में 15 सदस्यीय पुलिस दल माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान 2018 के लिए निकला था। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस दल के 11 सदस्यों ने दो समूहों में बंटकर 15 मई से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना शुरू किया था। पहले दल में कांस्टेबल मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल, प्रवीण, योगेश रावत सूर्यकांत और रोशन भंडारी शामिल हुए। दूसरे दल में एएसपी नवनीत भुल्लर, इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, फायरमैन रवि, विरेंद्र और सुशील शामिल थे। इनमें से रविवार सुबह आठ बजे पहले दल के पांच सदस्य माउंट एवरेस्ट पर चढ़ गए। जबकि रोशन कोठारी तकनीकी कारण से नहीं चढ़ पाए। वहीं, दूसरे समूह के सदस्यों में से कांस्टेबल सुशील को ऑक्सीजन की कमी होने के कारण रास्ते में ही रुकना पड़ा। अशोक कुमार ने बताया कि एएसपी नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में दूसरा दल अभी वेदर विंडो का इंतजार कर रहा है। मौसम अनुकूल मिलने पर यह भी रविवार रात या फिर सोमवार तक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ जाएगा।
..............
सीएम ने दी बधाई
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड निवासी बीएसएफ के लवराज सिंह धर्मशक्तु को दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर सातवीं बार चढ़ने में सफ लता प्राप्त करने पर बधाई दी है। उन्होंने धर्मशक्तु के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास कि वे इसी प्रकार अपनी फ ोर्स, अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के दल द्वारा शिखर कंचनजंगा पर चढ़ने में सफ लता प्राप्त करने पर भी बधाई दी है।