{"_id":"5aff412d4f1c1b5a798b4e6a","slug":"181526677805-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंगलुरु संभाग ने जीता बालिका वर्ग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंगलुरु संभाग ने जीता बालिका वर्ग का खिताब
Updated Sat, 19 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू संभाग ने जीता बालिका वर्ग का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की नेशनल सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का खिताब बंगलूरू संभाग ने अपने नाम कर लिया। वहीं, बालक वर्ग में वाराणसी, रांची, जबलपुर और रांची की टीम अंतिम चार में पहुंच गईं हैं।
केवि आइएमए में चल रही बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में खिताबी मुकाबला शुक्रवार को बंगलूरू और भोपाल के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 46वें मिनट में बंगलूरू की फारवर्ड निशा ने गोल दाग कर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, भोपाल की टीम उप विजेता रही। जबकि तीसरा स्थान दिल्ली ने हासिल किया। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त केवि संगठन यूएन खवारे ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
केवि आईएमए की प्रधानाचार्य डॉ. चारु शर्मा ने सभी का आभार जताया। केवि संगठन देहरादून संभाग के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, विनोद कुमार पांडे, केवि आईटीबीपी की प्रधानाचार्य मिक्की खुल्बे, आईआईपी की प्रधानाचार्य सफलता विश्नोई, तकनीकी पर्यवेक्षक डॉ. पीएस दारा, डीएम लखेड़ा, एसके अमन, रश्मि बिष्ट, किशोर काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, केवि एफआरआई में बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला क्वार्टर फाइनल देहरादून और वाराणसी के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा। वाराणसी की ओर से निखिल और देहरादून के लिए नरेश ने गोल किया। टाईब्रेकर तक खिंचे मुकाबले में वाराणसी ने 3-2 से बाजी मारी। वाराणसी के लिए निखिल, रणधीर व अभिषेक ने टीम के लिए गोल किए। देहरादून की ओर से नरेश व तुषार ही गोल करने में सफल रहे। दूसरे क्वार्टर फाइनल में रांची ने दिल्ली को 3-1 से हराया। रांची के लिए अजय, सूरज व श्रीकांत ने गोल किए, जबकि दिल्ली के लिए राज ने एकमात्र गोल दागा। तीसरे क्वार्टर फाइनल में जबलपुर ने आगरा को 4-0 से हराया।