{"_id":"5abaae694f1c1b2b4e8b49fd","slug":"181522183785-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उतरांचल युवा फेस्ट का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उतरांचल युवा फेस्ट का आगाज
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरांचल युवा फेस्ट का शानदार आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उत्तरांचल विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय उत्तरांचल युवा फेस्ट का आगाज हुआ। जिसमें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फेस्ट में खेलकूद और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि विवि की उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी मौजूद रहीं। विश्वविद्यालय के तमाम कॉलेजों के बीच बैंड का मुकाबला हुआ, जिसे मौजूद लोगों ने खूब सराहा। वहीं ‘भारत के वर्तमान परिपेक्ष्य में महिला आरक्षण अपना औचित्य खो चुका है’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें सात कॉलेजों की 14 टीमों ने हिस्सा लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता में सात कॉलेजों की सात टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अरविंद सिंह रावत के गढ़वाली गीत पर छात्र जमकर थिरके। चंडीगढ़ के स्ट्रीट जैमर बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति दी। इस दौरान कुलपति प्रो. एनके जोशी, निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी, अंकिता जोशी, राजीव शर्मा, जगदीश जोशी, प्रो. राजेश बहुगुणा, रजिस्ट्रार अजय सिंह, प्रो. प्रदीप सूरी, प्रो. बधाई लोनिया, प्रो. अजय सिंह, प्रो. एसके शाह आदि मौजूद रहे।