{"_id":"594ab4844f1c1ba12a8b45cc","slug":"181498068100-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर(रुड़की)।
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक के भाई की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने सहारनपुर निवासी आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार को धीर मजरा गांव में महावीर की बेटी की शादी थी। सरठेड़ी गांव से पालूराम के बेटे सुधीर की बारात धीर मजरा गांव में आई थी। शादी की रस्में चल रही थीं। चारों तरफ खुशी का माहौल था। बुधवार सुबह करीब तीन बजे घुड़चढ़ी के बाद जयमाल की रस्म चल रही थी। इसी दौरान बाराती पक्ष के एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें से एक गोली धीर मजरा निवासी मोंटी उर्फ कार्तिक की गर्दन में जा लगी। इससे वह जख्मी होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ जुट गई। तभी किसी की सूचना पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से जख्मी युवक को पहले सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में जख्मी युवक के भाई राहुल की ओर से पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक प्रवीण निवासी बिन्नाखेड़ी, सहारनपुर को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरी ओर लोग मामले में समझौते का प्रयास करने में लगे हुए हैं। भगवानपुर थाना प्रभारी भगवान मेहर का कहना है कि जिस पिस्टल से गोली चली है उसे जब्त कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।