फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोकसभा चुनाव के मद़्देनजर जिले में बनाए गए 1794 मतदान केंद्र , डीएम की पत्रकारवार्ता

लोकसभा चुनाव के मद़्देनजर जिले में बनाए गए 1794 मतदान केंद्र , डीएम की पत्रकारवार्ता

Tue, 12 Mar 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद़्देनजर जिले में बनाए गए 1794 मतदान केंद्र , डीएम की पत्रकारवार्ता
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारवार्ता कर चुनाव तैयारियों की जानकारियां साझा की। बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए जिले में 35 जोनल मजिस्ट्रेट, 214 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही 10 हजार कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।
जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों (चकराता, विकासनगर, सहसपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंटोनमेंट, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश) में 1794 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 19 ऐसे मतदान केंद्रोें को भी चिह्नित किया है जिन्हेें जरूरत पड़ने पर सहायक मतदान केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। सभी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर लगाए गए विभिन्न दलों अथवा व्यक्ति विशेष के होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर हटाने का आदेश जारी कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों पर लगे प्रधानमंत्री के होर्डिंग्स हटवाना सुनिश्चित करें। सीएमओ को भी सरकारी अस्पतालों में राजनैतिक दलों और व्यक्ति विशेष की फोटो हटवाने या फिर चुनाव तक ढकने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


जिले में 13,90,428 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया फिलहाल जिले में कुल मतदाताआें की संख्या 13,90,428 है। इनमें 73,6021 पुरुष और 654345 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा जिले में मात्र 62 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। नए मतदाताआें के नाम सूची में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है, ऐसे में कुछ और मतदाता बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


50,000 से अधिक नकदी मिली तो होगी जब्त
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में धनबल का इस्तेमाल न हो, इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। किसी व्यक्ति के पास यदि 50,000 से अधिक नकदी मिलती है तो उन्हें विधिवत जानकारी देनी। संतोषजनक जानकारी न देने पर नकदी जब्त की जाएगी। इसके अलावा बैैंकों से 10 लाख से अधिक की लेनदेन की जानकारी बैंकों को जिला प्रशासन और आयकर विभाग को देनी होगी। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर के जरिए सभी बैंकों को जानकारी दे दी है। मौके पर अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला, सहायक निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed