{"_id":"5c632605bdec22739c3fe870","slug":"171550001669-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वेतन भुगतान महीने की प्रथम तारीख को करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बाबत परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मंडलीय प्रबंधक को ज्ञापन दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर 27 से कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री राकेश पेटवाल ने कहा कि कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिलने के चलते उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। शासन और रोडवेज प्रबंधन घाटे से उबारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर विशेष श्रेणी व संविदा कार्मिकों को नियमित करने, रोडवेज के मुनाफे और नुकसान में अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने, रिक्त पदों को भरने आदि की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं होती हैं तो 27 फरवरी से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार किया जाएगा।