{"_id":"5bbe6163867a5528296ccaa4","slug":"171539203427-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन स्कूल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन स्कूल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन स्कूल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एशियन स्कूल ने कारमन स्कूल को हराकर 11वां श्री रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। मैन ऑफ द सीरीज आरएन धूलिया, मैन ऑफ द मैच सोहन, बेस्ट ऑल राउडर अभिमन्यु राणा और बेस्ट कैप्टन का अवार्ड मोहम्मद अली को दिया गया।
बुधवार को हेरिटेज स्कूल में फाइनल मुकाबला एशियन स्कूल और कारमन स्कूल के बीच खेला गया। पहली पारी में एशियन स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए पांच निर्धारित ओवर में एक विकेट पर 31 रन बनाए। जवाब में कारमन स्कूल की टीम ने भी पांच ओवर में दो विकेट खोकर 31 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद दूसरी पारी में एशियन स्कूल ने पांच ओवर में 29 रन बनाकर कारमन स्कूल के सामने 30 रनों का लक्ष्य रखा। जहां कारमन स्कूल की टीम पांच ओवर में केवल 21 रन ही बना सकी और मुकाबला 8 रनों से हार गई। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि बी गिल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रिचा कोहली, नीतू, मुनेश चाहर, संजय थापा आदि मौजूद रहे।