{"_id":"5ad4f35c4f1c1b3b0b8b4ef2","slug":"171523905372-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के राज्यसभा सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के राज्यसभा सांसद
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। मूल रूप से लक्सर निवासी एवं गाजियाबाद से भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा का साथ दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस पर खरा उतरने का कार्य कर रहे हैं। जनता केंद्र सरकार के विकास कार्यों से पूरी तरह खुश हैं।
अनिल अग्रवाल गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद सोमवार को पहली बार कस्बे स्थित अपने पुश्तैनी घर पहुंचे। अब कस्बे में इनके भाई रहते हैं। भाजपाइयों एवं परिजनों ने ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें विकास कार्य कर रही हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। भाजपा ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से आज आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान विश्व में पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। मौके पर अजय वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अंबरीश गर्ग, विजय, निखिल अग्रवाल, मोहित वर्मा, पाल सिंह रंधावा, प्रदीप वर्मा, सरदार हरजीत सिंह, सुषमा गुप्ता, आरती गोयल, घनश्याम गुप्ता, सेवाराम सिंघल, हिमांशु गोयल, सत्यवीर सूर्यवंशी, रिमांशु राजपूत, गौरव गोयल, गौरव बिंदल, अतुल गर्ग, जसवीर सिंह बसेड़ा, राहुल गर्ग, अजय अग्रवाल, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।