{"_id":"595a686a4f1c1bf83e8b4583","slug":"171499097194-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाचने को लेकर युवकों ने ग्रामीण को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर नाचने को लेकर युवकों ने ग्रामीण को पीटा
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में युवकों के गुट ने घर लौट रहे एक अधेड़व्यक्ति को घेर कर उसके साथ जमकर मारपीट की तथा उसकी जेब में रखे पैसे भी छीन ले गए। पीड़ित ने धनौरी पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
दाबकी गांव से तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर में एक बारात आई थी। शादी की घुड़चढ़ी रस्म के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बारात में आए युवकों के दो गुटों में आपस में गर्मागर्म बहस हो गई। युवकों के दोनों गुटों को आपस में बहस होता देख एक अधेड़ व्यक्ति ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत करा दिया। युवकों के एक गुट को अधेड़ व्यक्ति की बात नागवार गुजरी। उन्होंने अधेड़ व्यक्ति से बदला लेने की ठान ली। जब तेलीवाला उर्फ़ शिवदासपुर से बारात वापस दाबकी जा रही थी। बारात में आया अधेड़ अनिल पुत्र सतपाल भी अपनी बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे छह युवकों ने धनौरी की रतमऊ नदी के पुल पर उसको रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और उसकी जेब रखे चार हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने छह युवकों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस बावत धनौरी चौकी प्रभारी मंसूर अली ने बताया की इस पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। मामले की छानबीन की जा रही है। पैसे छीनने का मामला संदिग्ध लग रहा है।