फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पौड़ी की समस्याओं पर सभी संगठन एकजुट

पौड़ी की समस्याओं पर सभी संगठन एकजुट

Fri, 30 Jun 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी की समस्याओं पर सभी संगठन एकजुट

विज्ञापन
पौड़ी। मंडल मुुख्यालय पौड़ी की यातायात, अपराध और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं पर शहर के तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन एकजुट हुए हैं। इसके तहत पहले चरण में लचर यातायात व्यवस्था और चोरी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में तीन जुलाई को शहर में रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद की रणनीति अगली बैठकों में तय होगी।

पौड़ी शहर की यातायात व्यवस्था, चोरी की घटनाओं, सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति, मंडल स्तरीय अधिकारियों के यहां पर न बैठने समेत तमाम समस्याओं पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों और शहरवासियों ने नगर पालिका सभागार में एकत्र होकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने की। बेनाम ने कहा कि राज्य बनने का सबसे बड़ा नुकसान पौड़ी मंडल मुख्यालय को हुआ है। पौड़ी को बचाने के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। बैठक में शामिल लोगों ने इन समस्याओं के हल और आंदोलन की रणनीति को लेकर अपने सुझाव भी दिए। सभी ने एकजुट होकर कहा कि अबकी बार पौड़ी बचाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, व्यापार सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, बिंजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी, सभासद बंटू जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव रावत, रोशन रावत, जवाहर, नितिन नौटियाल व गिरीश बड्थवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed