फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   website and mobile app Fraud 1.66 lakhs were cheated in the name of making website and mobile app

Dehradun News: वेबसाइट और मोबाइल एप बनाने के नाम पर ठग लिए 1.66 लाख, ठग ने जाल में ऐसे फंसाया

Thu, 12 Dec 2024 02:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2024 02:50 PM IST
सार

कंपनी की तरफ से व्हाट्सएप पर ही संभावित बिल 85 हजार रुपये का भेज दिया। उन्हें बताया गया कि उनकी वेबसाइट व मोबाइल एप बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए उन्होंने कंपनी के खाते में 26900 रुपये का आंशिक भुगतान कर दिया।

विज्ञापन
website and mobile app Fraud 1.66 lakhs were cheated in the name of making website and mobile app
ठगी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

वेबसाइट और मोबाइल एप बनाने के नाम पर एक कंपनी संचालक से 1.66 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर ओडिसा की एक कंपनी के निदेशकों के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिंद प्रताप सिंह निवासी सर्कुलर रोड हिंदवी टेकइंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी चलाते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल एप बनाने के लिए ओडिसा की सर्चिंगयार्ड सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड से ऑनलाइन संपर्क किया। उनका संपर्क कंपनी के निदेशक आशुतोष महापात्रा और इतिश्री साहू से हुआ।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू 
गत जनवरी में उन्होंने अपनी मांग भेजी तो कंपनी की तरफ से व्हाट्सएप पर ही संभावित बिल 85 हजार रुपये का भेज दिया। उन्हें बताया गया कि उनकी वेबसाइट व मोबाइल एप बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए उन्होंने कंपनी के खाते में 26900 रुपये का आंशिक भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उन्हें एक और मोबाइल एप की जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने ओडिसा की इस कंपनी से फिर संपर्क किया। इसका भी उन्हें 30 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। हिंद प्रताप सिंह ने इस बिल के भी एडवांस के रूप में 10 हजार रुपये भेज दिए। गत फरवरी में उन्हें सर्चिंगयार्ड सॉफ्टवेयर की ओर से कॉल आई कि उनका काम पूरा हो चुका है और बाकी भुगतान करने को कहा।

अब जो कुल बिल उन्हें भेजा गया वह पहले बताई गई राशि से कम था। उन्होंने पहले जमा की गई राशि समेत कुल 1.66 लाख रुपये ओडिसा की कंपनी को भेज दिए। लेकिन, कंपनी ने उन्हें न तो वेबसाइट उपलब्ध कराई और न ही मोबाइल एप। अब पैसा लौटाने से भी इन्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand News: पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार, युवा कल्याण मंत्री ने की घोषणा

महिला प्रोफेसर से 3.05 लाख रुपये की साइबर ठगी
साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक महिला प्रोफेसर से 3.05 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला एक निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उनसे शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा दिया था। उन्होंने कई बार में उनसे यह रकम अपने खातों में जमा कराई है। बावजूद इसके उन्हें न तो कोई लाभ हुआ और न ही उनकी रकम लौटाई गई। एसओ वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि मामले में साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed