फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PRD jawans will get Rs 50,000 for the marriage of their daughters Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार, युवा कल्याण मंत्री ने की घोषणा

Thu, 12 Dec 2024 08:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Dec 2024 08:34 AM IST
सार

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा,अब महिला जवानों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा और इस दौरान कोई वेतन कटौती भी नहीं होगी। पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
PRD jawans will get Rs 50,000 for the marriage of their daughters Uttarakhand news in hindi
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50 हजार रुपये की सहायता देगी। वहीं, सेवानिवृत्त जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए जल्द एक केंद्र शुरू किया जाएगा। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने रैतिक परेड की सलामी ली। मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के रूप में 14 लाख रुपये के चेक दिए।

विज्ञापन

युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री ने कहा, चाहे चुनाव हो या चारधाम यात्रा या फिर कहीं कानून व्यवस्था की समस्या हो, हर जगह पीआरडी के जवानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। अगले साल राज्य का रजत जयंती स्थापना वर्ष है।

विज्ञापन


इसमें भी पीआरडी जवानों की भागीदारी अहम होगी। उन्होंने कहा, सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में वे फैसले किए जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। पीआरडी एक्ट में संशोधन करके सरकार ने सेवा की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष की। उनके मानदेय को भी बढ़ाकर 650 रुपये प्रतिदिन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

9300 पीआरडी जवानों का फिर बढ़ेगा मानदेय
युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा, 2027 से पहले पीआरडी के जवानों का फिर से मानदेय बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने कहा, पहले महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश नहीं मिलता था, लेकिन सरकार ने एक्ट में संशोधन करके मातृत्व अवकाश की व्यवस्था की है। अब महिला जवानों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा और इस दौरान कोई वेतन कटौती भी नहीं होगी। पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, राजेश ममगाई आदि मौजूद रहे।

परेड में पहले स्थान पर रही दरबान सिंह नेगी वाहिनी

पीआरडी स्थापना दिवस के अवसर पर हुई परेड में प्रांतीय रक्षक दल की कुल 10 वाहिनी शामिल हुईं। इनमें विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी वाहिनी प्रथम और वीर माधो सिंह भंडारी वाहिनी दूसरे स्थान पर रही। नेताजी सुभाष चंद्र बोस वाहिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें...Body Donation: सुरक्षित तो रहेगी ढाई दिन की सरस्वती की देह...पर कभी देख नहीं सकेंगे माता-पिता

101 मृतक आश्रितों को नौकरी

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 2022 से अब तक सरकार पीआरडी जवानों के कुल 101 मृतक आश्रितों को नौकरी दे चुकी है। मंत्री ने बताया प्रांतीय रक्षक दल में 3650 दिन की सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त होने वाले जवानों को भी एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक दिए गए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed