{"_id":"6ab8c3203d7d1794b80bc91a","slug":"uttarakhand-cm-dhami-holds-press-conference-regarding-in-dehradun-regarding-sir-and-election-commission-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सीएम धामी ने एसआईआर को लेकर की प्रेसवार्ता, कहा-भ्रम पैदा करना चाहती है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सीएम धामी ने एसआईआर को लेकर की प्रेसवार्ता, कहा-भ्रम पैदा करना चाहती है कांग्रेस
Sun, 27 Sep 2026 12:55 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:55 PM IST
सार
उत्तराखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी को लेकर आज सीएम धामी ने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की ओर से एक नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस का मकसद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करना है, लेकिन हर बार कांग्रेस का नैरेटिव छोटा साबित हुआ है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। यदि आयोग पर कोई सवाल उठाए जाते हैं तो वह तथ्यों के आधार पर होने चाहिए। चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों ने स्पष्ट कर दिया है कि 24 जून 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। आयोग के इस निर्णय को मतभेद के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस हर बात पर झूठ का सहारा ले रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है वह जनधार खो चुकी है।
विज्ञापन
#WATCH | Dehradun: On the Election Commission of India row, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "...questions must be asked in a democracy; the full record should be presented before portraying an internal note as a final decision or an objection as an institutional… pic.twitter.com/ualkWSkMGr
— ANI (@ANI) September 27, 2026