{"_id":"6ab829709c129bf9b605a8c0","slug":"students-participated-in-the-sports-competition-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1076134-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
Sun, 27 Sep 2026 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न संस्थानों से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग और टेबल टेनिस में भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभा को मंच देना और विद्यार्थियों में अनुशासन व टीम भावना को बढ़ावा देना था। वीएमएसबी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. राजेश उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। रजिस्ट्रार ने कहा कि खेल शारीरिक शक्ति के साथ-साथ जीवन में अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। संवाद