फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कॉलेजों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, आज संभालेंगे कार्यभार

कॉलेजों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, आज संभालेंगे कार्यभार

Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, आज संभालेंगे कार्यभार
कॉलेजों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, आज संभालेंगे कार्यभार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। जिले के महाविद्यालयों में चल रही छात्रसंघ चुनावों की प्रक्रिया के तहत जिलाधिकारी ने मंगलवार को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। ये पर्यवेक्षक राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी कॉलेजों के चुनाव पर नजर रखेंगे। चुनाव में गड़बड़ी होने पर पर्यवेक्षकों को पूरा चुनाव निरस्त करने का अधिकार होगा। सभी पर्यवेक्षक बुधवार से कॉलेजों में अपना काम संभाल लेंगे।
जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी को डीएवी कॉलेज का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह को डीबीएस पीजी कॉलेज, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर को एसजीआरआर पीजी कॉलेज, जिला पंचायतराज अधिकारी एम. जफर खान को एमकेपी पीजी कॉलेज का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सहायक श्रम आयुक्त उमेश चंद्र राय को दून विश्वविद्यालय, जलागम प्रबंध निदेशालय के उप निदेशक सीपी शर्मा को ललित मोहन राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी को राजकीय महाविद्यालय मसूरी, जिला उद्यान अधिकारी एसके श्रीवास्तव को वीर केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर, अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी बीएस नेगी को गुरुकुल कन्या महाविद्यालय, नगर पालिका परिषद डोईवाला के अधिशासी अधिकारी विजय सिंह चौहान को शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला, आजीविका कालसी के प्रभागीय परियोजना प्रबंधक बीके भट्ट को गुलाब सिंह महाविद्यालय चकराता का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक कॉलेजों में नामांकन से लेकर चुनाव तक के सभी कार्यकलापों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज से बाहर नहीं लगेगी प्रचार सामग्री
जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने कहा है कि छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रचार सामग्री केवल महाविद्यालय परिसर में ही लगाई जाएगी। परिसर के बाहर प्रचार सामग्री चस्पा नहीं होगी। इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट और सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed