फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेंजरों ने डीएफओ के खिलाफ खोला मोर्चा

रेंजरों ने डीएफओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 25 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
रेंजरों ने डीएफओ के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी भूमि संरक्षण कालसी की ओर से तिमली रेंज की वन क्षेत्राधिकारी को रेंज से हटाकर कार्यालय संबद्ध करने के विरोध में वन क्षेत्राधिकारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ पदाधिकारियों ने आदेश को असंवैधानिक बताते हुए निरस्त किए जाने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि डीएफओ को ऐसा आदेश जारी करने का अधिकार ही नहीं है।

उल्लेखनीय है कि डीएफओ कालसी सुरेंद्र कुमार ने दो दिन पूर्व तिमली रेंज की रेंजर पूजा रावल को उनके पद से हटाकर कार्यालय संबद्ध कर दिया था। संघ पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट और महामंत्री विजयपाल सिंह पटवाल की मौजूदगी में हुई। बैठक में डीएफओ के आदेश को कानूनों के विपरीत बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वन क्षेत्राधिकारी राजपत्रित श्रेणी के अधिकारी हैं, जिसे हटाने के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति जरूरी है। लेकिन आला अफसरों से इस संबंध में कोई अनुमति ही नहीं ली गई। संघ पदाधिकारियों ने प्रमुख वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष से मांग की है कि उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के साथ ही सभी प्रभागीय वन अधिकारियोें को निर्देशित करें कि वे ऐसे आदेश्र पारित करने से पहले सक्षम अधिकारियों से अनुमोदन लेने के साथ ही कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed