{"_id":"5a62578c4f1c1b6c268b554e","slug":"161516394380-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्माएं नहीं, खुलकर बताएं अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्माएं नहीं, खुलकर बताएं अपनी समस्याएं
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
इनर व्हील क्लब की ओर से शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सहस्त्रधारा रोड स्थित हिम ज्योति स्कूल में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बारे में खुलकर बात करने के लिए जागरूक किया गया।
शुक्रवार को क्लब की सदस्याएं हिम ज्योति स्कूल पहुंचीं। यहां पर उन्होंने क्लब की जिलाध्यक्ष शशि किर का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए हिम ज्योति स्कूल और जीआईसी में क्लब की ओर से लगाई गई वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन में पांच रुपये डालने पर नैपकिन के पैकेट प्राप्त होंगे।
इस दौरान छात्राओं को जागरूक करने के लिए डॉ. मनीषा सिंह और डॉ. इंदु छाबरा ने ‘एक बिजली’ कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। द हिम ज्योति स्कूल के प्रिंसिपल मोनिका अरोड़ा ने क्लब का आभार व्यक्त किया। क्लब की अध्यक्षा पूजा कपूर ने बताया कि क्लब के गोद लिए गए राजकीय प्राथमिक विद्यालय करनपुर ‘हैप्पी स्कूल’ में भी पेयजल की समस्या निदान कराया गया। स्कूल में बच्चों के लिए फर्नीचर दिया गया। इसके अलावा एक कंप्यूटर भी लगाया गया है। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष पूजा कपूर, जिला उपाध्यक्ष रचना अग्रवाल, ईएसओ मेघा बंसल, संस्थापक सदस्य शेल ढींगरा, पूनम सिंह, पूनम गर्ग, अमिता अग्रवाल आशा श्रीवास्तव, ममता सिंघल, वंदना गोयल, श्रेया कपूर, सूची अग्रवाल, ज्योति मल्होत्रा आदि मौजूद रही।