फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेले में पासपोर्ट बनवाने पहुंचे 215 आवेदक

मेले में पासपोर्ट बनवाने पहुंचे 215 आवेदक

Sun, 31 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
मेले में पासपोर्ट बनवाने पहुंचे 215 आवेदक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पासपोर्ट सेवा केंद्र में शनिवार को आयोजित मेले में 215 आवेदक पासपोर्ट बनवाने पहुंचे। आवेदकों की पासपोर्ट बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी की गई। अब पुलिस के सत्यापन की रिपोर्ट आते ही पासपोर्ट जारी हो जाएंगे। हालांकि, पासपोर्ट आफिस ने 425 आवेदकों को मेले में बुलाया था।
हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में शनिवार को पासपोर्ट मेला लगाया गया। मेले का मकसद आवेदकों को जल्दी से जल्दी पासपोर्ट उपलब्ध कराना था। 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आवेदन करने वालों को मेले में पासपोर्ट बनाने की औपचारिकताएं पूरी करवाने के लिए बुलाया गया गया था। शनिवार सुबह नौ बजे से पासपोर्ट सेवा केंद्र में आवेदक पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर तक सेवा केंद्र में काफी भीड़ रही। पासपोर्ट कार्यालय के मुताबिक 215 आवेदकों के पासपोर्ट बनाने के लिए बायोमेट्रिक मशीन से अंगुलियों के निशान और फोटो खींचे गए। उनके दस्तावेज चेक किए गए। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा के मुताबिक पासपोर्ट कार्यालय की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आवेदकों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट आते ही आवेदकों को पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

..................
25 से 35 साल उम्र वाले आवेदक अधिक
पासपोर्ट कार्यालय के मुताबिक मेले में आवेदन करने वाले अधिकांश युवा थे। इनमें भी अधिकतर आवेदक होटल लाइन से जुड़े थे। होटल मैनेजमेंट करने के बाद विदेशों में बेहतर विकल्प की तलाश में आवेदक पासपोर्ट बना रहे हैं। अधिकांश आवेदकों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
1500 रुपये फीस
पासपोर्ट 10 साल तक वैध है। इसके बाद उसका नवीनीकरण किया जाता है। इसमें पुलिस सत्यापन की रिपोर्ट लगाई जाती है। नया पासपोर्ट बनाने और पुराने का नवीनीकरण का शुल्क 1500 रुपये है। पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की पांच सौ रुपये फीस है।

............................
तत्काल में 15 से 17 पासपोर्ट जारी
पासपोर्ट कार्यालय से प्रतिदिन औसतन 400 पासपोर्ट की औपचारिकताएं पूरी होती हैं। इनमें करीब 15 से 17 पासपोर्ट तत्काल में जारी होते हैं। तत्काल पासपोर्ट में क्लास वन आफिसर की संस्तुति अनिवार्य है। पासपोर्ट जारी होने के बाद पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed